Neetu Kapoor : आज हम आपको बॉलीवुड सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री नीतू कपूर के घर के बारे में बताते हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू इस घर में अकेली रहती हैं। नीतू कपूर के इस लग्जरी घर में क्रीम कलर के सोफा, ग्रे और व्हाइट मार्बल घर को खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं नीचे दी गई खबरों में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर काफी समय से चर्चा में हैं। नीतू कपूर ने कई सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हाल ही में वह फिल्म जगजग जियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। जुगजुग जियो के अलावा नीतू कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बहुत जल्द वह दादी बनने वाली हैं। नीतू न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि एक आलीशान बंगले की मालकिन भी हैं। आइए आज हम आपको नीतू कपूर के घर के बारे में बताते हैं।
तस्वीरों में दिख रही है घर की एक झलक
नीतू और ऋषि के कृष्णराज में शीशों का बहुत प्रयोग किया गया है। दरअसल, शीशों से उनका कमरा और भी बड़ा और आलीशान लगता है। नीतू कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके घर की एक झलक भी नजर आती है. वह अक्सर अपने प्यारे पपी डूडल के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने पपी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें साइड की खिड़कियां और कुशन भी नजर आ रहे हैं।
नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद से इसी घर में रह रही हैं। इस घर से नीतू की काफी यादें जुड़ी हैं। आपको बता दें कि साल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद नीतू कपूर ने फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। नीतू कई रियलिटी शो में बतौर गेस्ट जज नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं और उनके जल्द ही दादी बनने की खबर से फैंस भी काफी खुश हैं.
नीतू कपूर मुंबई के पास पाली में एक बेहद खूबसूरत और आलीशान घर में रहती हैं। इस घर में अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू एक साथ रहा करते थे। अब ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू इस घर में अकेली रहा करती हैं। नीतू और ऋषि के स्वामित्व वाले इस घर का नाम कृष्णराज है। इस घर का नाम ऋषि कपूर के पिता और मां राज कपूर और कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया है। आइए तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं एक खूबसूरत घर।
नीतू कपूर का अंदाज बेहद ही एलिगेंट और क्लासी है। ऐसे में आपने उनके घर में शायद ही कभी गहरे रंग देखे होंगे। नीतू कपूर के इस आलीशान घर में क्रीम रंग के सोफा, ग्रे और व्हाइट मार्बल और व्हाइट इंटीरियर्स हैं। आपको एक्ट्रेस के लिविंग रूम में भी शानदार पेंटिंग देखने को मिल जाएंगी। गहरे रंगों वाली यह बड़ी पेंटिंग इस लिविंग रूम को और भी खूबसूरत बनाती है। लिविंग रूम की छत पर वाइट वॉश से लकड़ी का काम किया गया है। जो इस कमरे को और भी आलीशान बनाता है। साथ ही कमरे में मौजूद कॉफी टेबल कमरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
ये भी देखें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.