Girls Gain Weight After Marriage : आपने देखा होगा कि शादी के बाद लड़की कितनी भी दुबली-पतली क्यों न हो ससुराल आ जाती है, उसके तुरंत बाद उसका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। जिसे न सिर्फ नई दुल्हन बल्कि हर कोई नोटिस करने लगता है. जिसकी वजह से वह धीरे-धीरे खुद पर से भरोसा खोती नजर आ रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सतर्क रहने की जरूरत है। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि मेरे पति का वजन मेरे जितना नहीं बढ़ रहा है, तो आपको इसके पीछे का कारण पता होना चाहिए, जो जरूरी है।
एक स्टडी के मुताबिक शादी के पांच साल के अंदर ही करीब 82 फीसदी जोड़ों का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। इनमें से ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी। महिलाएं अपने पति से अधिक वजन वाली थीं। आइए जानते हैं शादी के बाद ही लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है?
बढ़ते तनाव के कारण
शादी के बाद लड़कियों को काफी तनाव का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से वह स्ट्रेस में भी कई ऐसी चीजों का सेवन करने लगती हैं, जिससे उनका वजन भी बढ़ने लगता है।
मेहमान नवाजी के कारण
शादी के बाद घर पर या आप किसी के यहां मेहमान बनकर जाते हैं। जहां आपको कई तरह के व्यंजनों का स्वाद चखना होता है, साथ ही इस चक्कर में आप ज्यादा खाने के शिकार हो जाते हैं. जिससे आपका वजन भी बढ़ने लगता है।
हार्मोनल बदलाव के कारण
शादी के बाद यौन जीवन के कारण दैनिक जीवन और आपके आंतरिक शरीर में कई बदलाव आते हैं। जिससे वजन भी बढ़ने लगता है। इसके साथ ही महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से उनका वजन भी बढ़ने लगता है।
अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते
शादी के बाद लड़कियों की पूरी दिनचर्या ही बदल जाती है। उसे अपने ससुराल और पति के अनुसार अपनी पूरी दिनचर्या बदलनी पड़ती है। जिसमें उनका एक फिटनेस रूटीन भी है, जिसके लिए उन्हें समय भी नहीं मिल पाता है।
लड़कियों को ससुराल के अनुसार खाना पड़ता है
आपको बता दें कि शादी से पहले लड़कियां अपनी मर्जी से खाना खाती हैं, लेकिन ससुराल आते ही उन्हें अपने ससुराल या पति के हिसाब से खाना बनाना या खाना पड़ता है. ससुराल वालों को खुश करने के लिए उसे तेल-मसालेदार चीजें भी खानी पड़ती हैं। इतना ही नहीं कई बार खाना खराब न होने पर वह इस चक्कर में बहुत ज्यादा खा भी लेती हैं।
यह सभी देखे
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.