विटामिन की कमी से होती है कमजोर हड्डियां: शरीर की मजबूती के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है, लेकिन कभी-कभी विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फिर जोड़ों में दर्द होने लगता है। कई बार जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे इतना बढ़ जाता है कि उठना, बैठना और चलना भी मुश्किल हो जाता है। तो आइए आपको बताते हैं कि हड्डियां कमजोर क्यों हो जाती हैं और किस विटामिन की कमी से होती है।
मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन आवश्यक है
प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और साथ ही प्रोटीन हड्डियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। मूंगफली, टोफू, कद्दू के बीज, पनीर और दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि, बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन भी हानिकारक होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति का वजन किलोग्राम में, उससे अधिक प्रोटीन नहीं लेना चाहिए। अगर आपका वजन 70 किलो है तो आपको पूरे दिन में 70 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन नहीं लेना चाहिए।
स्वस्थ हड्डियों के लिए कैल्शियम आवश्यक है
हड्डियों को स्वस्थ बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को जरूरत के हिसाब से कैल्शियम लेना चाहिए। इसके लिए आप डेयरी उत्पादों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली, सालमन फिश और हरी सब्जियों में कैल्शियम पाया जाता है।
विटामिन K की कमी से कमजोर होती हैं हड्डियां
विटामिन K की कमी से भी हड्डियों में कमजोरी आ जाती है और इस वजह से हड्डियों में दर्द होने लगता है। हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए विटामिन K से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि पनीर, सॉफ्ट चीज, पालक, ब्रोकली, स्प्राउट्स में भी विटामिन के पाया जाता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है और इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को सोखने का काम करता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है। अगर आप में भी विटामिन डी की कमी है तो आप सुबह की धूप ले सकते हैं। इसके अलावा सालमन मछली, संतरा, गाय का दूध और मशरूम का सेवन किया जा सकता है।
ये भी देखें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.