Healthy Tips : आज के समय में अधिकतर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को आंतों को मजबूती देने वाले खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी आंत मजबूत नहीं होंगी तो खाना पचाने में परेशानी से लेकर मल त्याग की समस्या भी हो सकती है। शरीर के लिए जरूरी बैक्टीरिया, जो आंत में पाए जाते हैं, उनकी कमी भी हो सकती है। ऐसे में फाइबर, प्रोबायोटिक्स, फल और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
फाइबर युक्त पदार्थ
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आहार में फाइबर ज्यादा लें। अघुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित कर मल त्याग में मदद करता है। यह आंत के बैक्टीरिया के लिए भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन में सहायता करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। हाई फाइबर फूड्स की मदद से वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे हृदय रोग, हाई बीपी का खतरा कम हो सकता है।
ये खाएं : दाल,किशमिश, साबुत अनाज, ब्रोकली, हरी मटर, जौ, क्विनोआ और ब्राउन राइस
प्रोबायोटिक्स का सेवन
आंतों को मजबूत बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गट हेल्थ मजबूत होती है और इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आंतों को काफी फायदा पहुंचाते हैं। प्रोबायोटिक्स खाने से लाभकारी बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
ये खाएं : दही, योगर्ट और कुछ खास डेयरी प्रॉडक्ट्स
ऐंटीइंफ्लेमेंटरी फूड्स
पेट में दर्द और आंतों की तकलीफ का एक कारण सूजन की समस्या भी हो सकती है। सूजन की दिक्कत तब आती है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छे से काम नहीं करता है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसके बाद आपको सूजन के अलावा और भी कई तरह की परेशानी हो सकती है।
ये खाएं : अलसी के बीज, जामुन, अंगूर, मछली, अखरोट और मिर्च
साबुत अनाज
साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, ऐंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्व आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.