Table of Contents
Star Anise – चक्रफूल खाने से मिलेंगे ये फ़ायदे
दोस्तों गर्म मसाले के रूप में उपयोग किया जाने वाला चक्रफूल Star Anise खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए भी फायदेमंद होता है। चक्रफूल में पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉइड्स, ऐंटीफंगल, ऐंटीइंफ्लेमेंटरी और ऐंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इससे इंफेक्शन और मौसमी बीमारियां ठीक हो सकती है। इसके अलावा चक्रफूल का सेवन करने से आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
वजन कम करने में सहायक Star Anise
चक्कर फूल Star Anise में ऐंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं चक्रफूल पाचन क्रिया के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है।
त्वचा में लाए अनोखा निखार
चक्रफूल Star Anise में ऐंटीऑक्सिडेंट गुण के साथ विटामिन ए और सी भी पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इसके लिए आप चक्र फूल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से खूबसूरती बढ़ती है।
पेट की समस्याओं को भी ठीक करे
गैस और कब्ज के उपाय के तौर पर भी आप चक्रफूल Star Anise का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें गैस रिलीजिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी के लक्षण को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Also read – How to gain weight
शरीर को करे डेटाक्स
चक्रफूल Star Anise के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर से दूषित पदार्थ और अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद मिलती है। इसकी मदद से आपके शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल रहता है और अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है।
इस्तेमाल करने का तरीका
- चक्रफूल Star Anise को आप रातभर पानी में भीगने दें और फिर सुबह उठकर उस
- पानी का सेवन करें।
- आप खाने में चक्रफूल Star Anise पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं।
- आप मसाला पाउडर की तरह सलाद, चटनी और डिटॉक्स वॉटर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी देखें :-
छोटी सी दिखने वाली सफेद मिर्च है बहुत काम की
रात को ये लगाओ त्वचा बनेगी खूबसूरत
बच्चे को स्तनपान कराने वाली माँ जरूर खायें ये 2 फल