आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही अगस्त के महीने में होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। यह परीक्षा 17-25 अगस्त 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। कई चरणों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17 अगस्त से कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा शहर समेत सारी जानकारी मिल जाएगी।
एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने किया आवेदन
आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जबकि भर्ती के लिए 1.03 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे द्वारा हर बार परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर आदि की जानकारी साझा की जाती है। इस संबंध में ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और अन्य जानकारी 9 अगस्त की सुबह जारी की जाएगी। साथ ही, परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यानी 13 अगस्त की सुबह से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
Google ppay से स्क्रैच कार्ड कैसे कमाएं
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें
1. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
2. यहां होमपेज पर आपको आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके जमा करें।
4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. इसे डाउनलोड या प्रिंट करें और परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जाना न भूलें
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.