पुदीना के फ़ायदे
Pudina benefits : भोजन में पुदीना की मौजूदगी से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही औषधीय गुणों की वजह से पुदीना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। पुदीना की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में पुदीना के सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं। पुदीना एसिडिटी, बदहजमी जैसी समस्याओं का चुटकी में इलाज करती है। पुदीना आपके पित्त दोष को संतुलित करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
जुकिनी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। साथ ही यह बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं को भी कम करने में आपकी मदद कर सकती है।
पाचन शक्ति के लिये मुफीद
पुदीना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। पुदीना के सेवन से गैस की समस्या दूर होती है। मेन्थॉल मांसपेशियों का संचालन सुचारू रूप से करने में मदद करता है, जिससे बदहजमी के लक्षण दूर होते हैं। इसकी ‘पत्तियां हाजमे के लिए एक अचूक उपाय हैं।
त्वचा के लिए बेहद महत्वपूर्ण
गर्मी म होने वाली त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीना में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। इससे स्किन जवां बना रहती है।
मुंह की दुर्गंध को रखे दूर
पुदीने की पत्तियों को चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और सांसों में ताजगी का अहसास होता है।
लू से बचाव
गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस को पीकर बाहर निकलने से धूप लगने का खतरा भी कम रहता है।
Disclaimer – Factzones.com इस खबर की पुष्टि नहीं कराता इन्टरनेट पर मौजूद डेटा के माध्यम से और आपकी जानकारी के लिए इस पोस्ट को लिखा गया है धन्यबाद
ये भी पढ़ें :-