Pregnancy में गुलकंद के फ़ायदे
दोस्तों गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ ही औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों का मीठा भंडार है। गुलकंद में शीतल गुण होते हैं, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को गुलकंद का सेवन करने से गर्भावस्था में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलती है। गुलकंद खाने से तनाव, थकान में भी आराम मिलता है। गर्मियों में हाथ-पैरों में जलन होने पर भी गुलकंद का सेवन किया जा सकता है।
शरीर रखे ठंडा
गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। गुलकंद पसीने की प्रणाली को बेहतर ठंड से प्रबंधित करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में गुलकंद जरूर खाना चाहिए।
गैस, एसिडिटी को भगाए दूर
गर्भवतियों को कब्ज के साथ गैस और एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। गुलकंद का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और गैस व एसिडिटी में आराम मिलता है।
कब्ज से निजात
गर्भवती महिलाओं को हर दिन किसी न किसी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें कब्ज की समस्या सबसे आम है। गुलकंद में मौजूद चीनी की मात्रा आंतों में तरल पदार्थ खींचती है, इससे कब्ज से लड़ने में मदद मिलती है। गुलकंद मल को पतला करती है, मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाती है।
त्वचा की दिक्कत करे दूर
गुलंकद ऐंटीबैक्टीरियल, ऐंटीवायरल और ऐंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। गुलकंद विषाक्त मुक्त रक्त बनाता है, जिससे गर्भवतियां भी ग्लोइंग और एक्न फ्री स्किन पा सकती हैं।
तनाव से छुटकारा
गर्भवास्था में तनाव और चिंता में रहना बहुत सामान्य है। गुलकंद खाने से गर्भवती महिलाओं को अच्छी नींद आती है, तनाव भी दूर होता है।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें
क्यूँ नहीं निकल रहीं अक्ल दाढ़
नारियल पानी के इस्तेमाल से बालों को कैसे मजबूत करें
भूना चना खाने से होते हैं ये 5 कमाल के फ़ायदे
करेला खाने से होते हैं ये 4 कमाल के फ़ायदे