Nokia 2660 Flip : को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन सीरीज 30+ ओएस पर काम करता है। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी है। QQVGA रेजोल्यूशन के साथ 2.8-इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77-इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले भी है। यह फोन Unisoc T107 SoC से लैस है। Nokia 2660 Flip की कीमत और फीचर्स तक यहां जानिए हर डिटेल।
नोकिया 2660 फ्लिप की विशेषताएं:
Nokia 2660 Flip डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है। इसमें 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट है। यह फ्लिप फोन सीरीज 30+ ओएस पर काम करती है। इसमें QVGA रेजोल्यूशन के साथ 2.8-इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और QQVGA रेजोल्यूशन के साथ 1.77-इंच का डिस्प्ले है। यह Unisoc T107 SoC से लैस है। इसमें 48MB रैम और 128MB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से, Nokia 2660 Flip में ब्लूटूथ v4.2 सपोर्ट, एक माइक्रो-USB 2.0 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक है। यह 2.75W चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिमूवेबल बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि सिंगल 4जी सिम पर फोन अधिकतम 24.9 दिनों तक चल सकता है। वहीं, सिंगल 4जी सिम के साथ यह अधिकतम 6.5 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है।
भारत में Nokia 2660 फ्लिप की कीमत, उपलब्धता:
Nokia 2660 Flip की भारत में कीमत 4,699 रुपये है। ये है इसके 48MB रैम और 128MB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह फिलहाल नोकिया की वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
ये भी देखें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.