नाशपाती सुबह खाली पेट खाने के फ़ायदे जानिये
Health Tips : नाशपाती काफी स्वादिष्ट और ह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। नाशपाती पेट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें ऐंटीइंफ्लेमेंटरी और ऐंटीकैंसर गुण भी होते हैं। नाशपाती वजन घटाने में मदद कर सकता है, साथ ही हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। वैसे तो नाशपाती का सेवन दिन के समय कभी भी खाया जा सकता है, लेकिन रोज सुबह खाली पेट खाने से कब्ज और अपच दूर होता है। साथ ही वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।
सेहत को जरूरी पदार्थ
जब कोई चीज खाली पेट खाई जाती है, तो इससे शरीर उसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। नाशपाती में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा नाशपाती में नियासिन, फोलेट, कार्ब्स और प्रोविटामिन ए भी होता है। खाली पेट नाशपाती खाने से आपको ये सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे।
इम्यूनिटी को करे मजबूत
खाली पेट नाशपाती खाने से शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। नाशपाती में विटामिन सी होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
पेट की परेशानी का समाधान
खाली पेट नाशपाती खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। नाशपाती में फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है।
वजन करे कम
नाशपाती में फाइबर अधिक होता है। फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती है। इससे हम ओवरइटिंग नहीं करते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
हृदय के लिए मुफीद
नाशपाती हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। नाशपाती में पोटैशियम होता है, जो हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसके अलावा यह सूजन को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रह सकता है।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें :-
पिता बनने की सही आयु क्या है जानिये
गैस और कब्ज की समस्या से हो परेशान तो आज से ही करो ये काम