मीठी खिरनी खाने के अनमोल लाभ
दोस्तों गर्मियों के मौसम में आने वाला फल खिरनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नीम के फल (निम्बोली) की तरह दिखने वाले इस स्वादिष्ट फल में कई तरह के विटामिंस और ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। खिरनी के फल से निकले बीज से तेल भी निकाला जाता है और इसकी लकड़ी का भी कई तरह से उपयोग किया जाता है। खिरनी को आयुर्वेद में क्षिरिणी के नाम से जाना जाता है। क्षीर का शाब्दिक अर्थ दूध होता है। चूंकि इस फल या इसके पत्तों को तोड़ने पर दूध जैसा द्रव निकलता है, इसलिए इसका नाम क्षिरिणी रखा गया। धीरे-धीरे यही शब्द खिरनी और फिर खिन्नी बन गया। इस फल के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, इसलिए गर्मी में इसे खाने के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
कई बीमारियों से बचाए
दोस्तों खिरनी में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिसके कारण ये किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर में जमा गंदगी (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा रक्तशोधक के गुण के कारण खिरनी फेफड़ों और हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है
इम्यूनिटी बढ़ाए
खिरनी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी अच्छी होती है और चेहरे पर चमक आती है। विटामिन सी वाले फूड्स के सेवन से आपकी बॉडी फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बची रहती है। इसके अलावा यह फल शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी मदद करता है।
वीर्य और शुक्राणु बढ़ाए
दोस्तों पुरुषों के लिए खिरनी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस फल के सेवन से वीर्य और शुक्राणु दोनों बढ़ते हैं। इसलिए नपुंसकता या बांझपन के शिकार पुरुषों को गर्मियों में खिरनी जरूर खाना चाहिए।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें :-
Nepal देश के बारे में अद्भुत जानकारी