Diet Plan – गर्मी का सितम दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जरा सी लापरवाही भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इस मौसम में सही डाइट ही आपकी हेल्थ राइट रख सकती है। ऐसे में सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने को बहुत संयमित और सोच-समझकर करना होगा। दिनभर किस तरह की चीजों के सेवन से आप इस मौसम में खुद को बचा सकते हैं। पेश है इस पर एक रिपोर्ट।
सुबह नाश्ते में इनका करें सेवन
दिन की शुरुआत में आप जितना हो सके लिक्विड पदार्थों का सेवन करें। आप पतली दलिया खाएं, दूध पीएं, दही-चूरा लें, जौ और चने का सत्तू घोलकर भी पी सकते हैं। मैंगो शेक पी सकते हैं और भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स की लस्सी पी सकते हैं। ये सारी चीजें आपको गर्मी के सितम से बचाने की कोशिश करेंगी। इनके साथ शुरुआत सही होगी तो दिन भी बढ़िया गुजरेगा।
दोपहर में नहीं खाते हैं खाना तो
अगर आप दोपहर में किन्हीं कारणों से भोजन नहीं कर पाते हैं तो इसके बदले आप लैया-चना खाइए, उसमें खीरा भी डलवा सकते हैं, जिससे उसका स्वाद बेहतर हो जाएगा। कोई भी फ्रूट जूस या टेट्रा पैक ले सकते हैं। तरबूज, खरबूजा कटवाकर अपने पास रखें और जब मन करे तब खाएं। ये मौसमी फल आपको लू से भी बचाएंगे और आपको फिट भी रखेंगे। प्यास लगने पर गन्ने का जूस भी पिया जा सकता है लेकिन हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।
घर से निकलें तो ये बातें रखें ध्यान
घर से खाली हाथ ना निकलें। अपने साथ एक बोतल जरूर रखें, जिसमें आम का पना, बेल का शर्बत, नमकीन लस्सी, नींबू की शिकंजी, पतला मट्ठा भी रख सकते हैं। वहीं, दोपहर के , खाने में सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। खीरा, ककड़ी, प्याज खूब खाएं। इनमें अधिक पानी होता है, जो शरीर के लिए काफी कारगर साबित होता है। कोशिश यही करें कि दिन में हल्का भोजन किया जाए। दाल, सब्जी, रोटी, पतली कढ़ी खाएं।
रात की डाइट में
शामिल करें ये प्लान रात को खाने से पहले मौसमी फल जरूर लें। खरबूजा, तरबूज, लीची, पपीता, सेब, आम को भी डाइट में शामिल करिए । कोशिश यही करिए की रात में भी हल्का भोजन किया जाए। दाल, रोटी, हरी सब्जी का अधिक से अधिक सेवन करें। मसूर, अरहर, मूंग की दाल का सेवन करें। गर्मी में ज्यादा खाना भी आपके लिए परेशानी का सबब हो सकता है इसलिए कोशिश करिए नियमित और संयमित तरीके से भोजन किया जाए।
क्षमता के अनुसार पानी पीते रहिए
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए प्यास के अनुसार, पानी पीते रहिए। इसे जरा भी नजरअंदाज ना कीजिए। शरीर मौसम के हिसाब से ही पानी मांगता है इसलिए जरूरत के हिसाब से पानी पीजिए। इस मौसम में ढाई से तीन लीटर पानी आप आराम से पी सकते हैं। साफ पानी पीएं। गंदे पानी के कारण भी गर्मी में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
इन चीजों से करें परहेज
गर्मी में फास्ट फूड और फ्राइड फूड से परहेज करें। ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में छोला-भटूरा, खस्ता कचौड़ी का सेवन कतई ना करें। इस तरह के तले-भुने भोजन को इतनी गर्मी में डाइजेस्ट करने में समस्या हो सकती है। जितना हल्का और मौसम के अनुकूल भोजन करेंगे, उतना ही आप अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.