Lucknow news : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया गया। फिर उसे ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया गया। विदेशी समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया गया। फिर उसे ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया गया। पुरानी बस्ती पुलिस थाना क्षेत्र की महिला ने नौ लोगों पर ब्लैकमेल कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोपियों में एक विदेशी भी शामिल है। महिला का मायका लखनऊ में है। वहीं के डालीगंज में गैंगरेप का हवाला दिया है। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली महिला का मायका लखनऊ में है। उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह लखनऊ गई हुई थी। उसका आरोप है कि डालीगंज थाना क्षेत्र में रहने के दौरान नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी।
आरोप है कि उसे डरा-धमकाकर नशीली दवा खिला दी गई। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसका अश्लील वीडियो बनकर एक एप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.