Health Tips : स्वस्थ रहने के लिए शरीर में प्लेटलेट्स का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर व्यक्ति को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कई बार यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। प्लेटलेट्स गिरने को मेडिकल टर्म में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है। कुछ लोगों को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया होता है, लेकिन कुछ लोगों में डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं। ऐसे में डेंगू से रिकवरी करने के लिए प्लेटलेट्स को बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पोषक तत्व जैसे विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन के और फोलेट जरूरी होता है। पर आप कुछ आयुर्वेदिक गुणों वाले पौधों के सेवन से भी प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं।
गिलोय
आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। गिलोय डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स गिर रहे हैं, तो आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इसमें ज्वरनाशक गुण भी होता है, जो डेंगू बुखार को कम करता है।
पपीता के पत्ते
डेंगू होने पर पपीते के पत्तों का उपयोग पुराने समय से ही किया जाता रहा है। पपीते के पत्तों में टैनिन, कार्डियक, सैपोनिन और अल्कलॉइड होते हैं। इसलिए पपीते के पत्तों को प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने का बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय माना जाता है। लिए आप पपीते के पत्तों का पेस्ट बनाएं, इसके रस को कटोरी में निचोड़ दें। फिर इस रस को पी लें।
एलोवेरा
एलोवेरा न सिर्फ त्वचा और बालों, बल्कि स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में यह पता चला है कि एलोवेरा प्लेटलेट्स बढ़ाने में असरदार होता है। एलोवेरी में ऐंटी वायरल गुण होते हैं। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स गिरने में आप एलोवेरा जूस को पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
गेहूं घास का रस
गेहूं घास का रस भी डेंगू मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है। गेहूं घास का जूस हीमोग्लोबिन, रेड और वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। गेहूं के घास के जूस में क्लोरोफिल, कैल्शियम, फासफोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, विटामिंस, मिनरल्स और अमीनो एसिड भरपूर पाया जाता है। इसे नियमित रूप से पी सकते हैं।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें :
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.