Health Benefits : लता कस्तूरी एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे मस्क दाना भी कहा जाता है। लता कस्तूरी में ज्वरनाशक, रोगनिरोधी, ऐंठन रोधी और विषनाशक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग शरीर को मजबूत बनाने के लिए टॉनिक के रूप में भी किया जाता है। लता कस्तूरी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
बुखार का इलाज कर
लता कस्तूरी में ज्वरनाशक गुण होते हैं, जो बुखार में लाभकारी होता है। लता कस्तूरी के ताजे पत्र-स्वरस को पिलाने से बुखार ठीक हो सकता है।
पेशाब से जुड़ी समस्याएं ठीक करे
लता कस्तूरी के बीजों के चूर्ण को पानी में मिलाकर पीने से मूत्र संबंधी समस्याएं जैसे पेशाब में खून और कम पेशाब आने की समस्या ठीक हो सकती हैं।
खांसी में फायदेमंद
लता कस्तूरी का उपयोग खांसी, जुखाम या कफ को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप लता कस्तूरी के बीजों का काढ़ा बना लें। इसे पीने से खांसी को ठीक किया जा सकता है। लता कस्तूरी गले में खराश और हिस्टीरिया के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है।
मुंह की समस्याओं को दूर करे
लता कस्तूरी के इस्तेमाल से मुंह के छालों और दुर्गंध को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा लता कस्तूरी का उपयोग मसूढ़ों से खून आने, ढीले दांतों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए इसके फूलों को चबाया जा सकता है।
सूजन कम करे लता कस्तूरी
अगर आपके शरीर में सूजन है, तो आप लता कस्तूरी की पत्तियों, जड़ों का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर गठिया, लिवर में खराबी की वजह से सूजन आई है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करें।
आंखों के लिए उपयोगी
लता कस्तूरी का उपयोग आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर इसका उपयोग किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.