गोखरू का पाउडर खाने के फ़ायदे
Health Benefits : गोखरू एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों हेल्थ का इलाज करने के लिए किया जाता है। गोखरू की तासीर ठंडी, स्वाद मीठा होता है। इसमें बल्या गुण होते हैं, जो शरीर को शक्ति प्रदान करने में लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गोखरू वात, पित्त और कफ को संतुलित करने के लिए जाना जाता है। आप गोखरू जड़ी-बूटी को पाउडर के रूप में ले ‘सकते हैं। गोखरू का पाउडर महिलाओं, पुरुषों से जुड़ी की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है
स्पर्म गुणवत्ता करे दोगुनी
गोखरू पाउडर पुरुषों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता बढ़ती है। यह पुरुष इनफर्टिलिटी का इलाज करता है, शुक्राणुओं के उत्पादन को बढ़ाता है।
किडनी की पथरी में अधिक लाभकारी
गोखरू मूत्रवर्धक है, इससे पेशाब बढ़ता है। साथ ही गोखरू पेशाब के जरिए किडनी की पथरी को निकालने में भी मदद करता है।
यूरिनरी इंफेक्शन से राहत
महिलाओं को अकसर ही यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। पेशाब करते समय जलन, पेशाब में दर्द और पेशाब न आना यूटीआई के लक्षण हो सकते हैं। गोखरू पाउडर यूटीआई के दौरान होने वाली जलन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। गोखरू में ऐंटी-माइक्रोबियल और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो यूरिनरी इन्फेक्शन को रोकते हैं।
त्वचा के लिए मुफीद
अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह पर गोखरू पाउडर का सेवन कर सकते हैं। गोखरू पाउडर की तासीर ठंडी होती है, इससे त्वचा की जलन शांत होती है।
पीसीओएस में फायदेमंद
पीसीओएस या पॉलिसिस्टिक ओवेरेयिन सिंड्रोम आजकल महिलाओं में काफी आम हो गई है। पीसीओएस की स्थिति में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना और मुहासों जैसे लक्षण नजर आते है। गोखरू चूर्ण के नियमित सेवन से सिस्ट से एक्सट्रा पानी निकल जाता है, इससे सिस्ट का आकार कम हो जाता है। गोखरू चूर्ण हार्मोन के स्तर को संतुलन में रखता है। यह महिलाओं के प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.