Table of Contents
स्तनपान Breast Feeding करवाने वाली महिला जरूर खाए ये फल
दोस्तों मां का दूध Breast feeding छोटे बच्चे के लिए सबसे पौष्टिक आहार होता है। शिशुओं को पहले छह महीने तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। यह ऊर्जा और पोषक. तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत होता है। नई मां के लिए भी ब्रेस्टफीडिंग फायदेमंद है। इसलिए स्तनपान कराने वाली मां को अपने आहार में स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। स्वस्थ भोजन के सेवन से आप और आपका बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही अगर प्रसव के बाद अगर प्रसूता का वजन बढ़ गया है तो सही खानपान की मदद से इसे कम किया जा सकता है। प्रसव के बाद मां को अपने शरीर में पोषक तत्वों की उपलब्धता बनाए रखनी होती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि स्तनपान Breast feeding करवाने वाली महिलाओं को किस तरह के फलों का सेवन करें; जिससे उनको भरपूर पोषण मिल सके और बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े।
1. हरा पपीता Green papaya
मित्रों हरा पपीता खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। लोग सब्जी के रूप में इसका सेवन करते हैं। हरा पपीते को गैलेक्टागॉग माना जाता है। गैलेक्टागॉग ऐसा पदार्थ है, जो स्तन में दूध उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। यह दूध पिलाने Breast feeding वाली मां के लिए फायदेमंद हो सकता है। हरा पपीता खाने से आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है, जो स्तनपान के दौरान जरूरी है। यह कब्ज को दूर कर पाचनतंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस फल को आप स्मूदी के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चाहे तो इसे सलाद के रूप में भी ले सकते हैं।
Also read bikini wax क्या होती है
2. केला Banana
केला शरीर को पोषण प्रदान करने के लिए सर्वोत्तम आहार में से एक माना जाता है। केले में फाइबर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद उपयोगी होता है। शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने के लिए | स्तनपान कराने के दौरान आपको इसकी अधिक आवश्यकता होगी।
“मित्रों फल स्तनपान Breast feeding करवाने वाली मां और उसके बच्चे के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं। अगर किसी विशेष फल की वजह से आपको या बच्चे को परेशानी हो रही है, पेट में दिक्कत, जलन या कब्ज की समस्या हो रही है। या एलर्जी जैसे चकत्ते, सूजन और उल्टी होने पर तुरंत आपको उस फल का सेवन बंद कर देना चाहिए।” डाइटीशियन
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें :-
Kerala के बारे में अद्भुत जानकारी
Google opinion reward से पैसे कैसे कमाएं