मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर निकले पेरिस के लिए
Bollywood news: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलिवुड के मोस्ट पॉप्युलर कपल में से एक है. दोनों खुलन -दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं। कल यानी 26 जून को अर्जुन का 37वां जन्मदिन है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए वो अपनी लेडीलव मलाइका के साथ मुंबई से रवाना हो गए हैं.
कहा जा रहा है कि अपना जन्मदिन मनाने के लिए अर्जुन और मलाइका रोमांटिक शहर पेरिस गए हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘अर्जुन ने पिछले कुछ दिनों से कोई छुट्टी नहीं ली है। वह लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अर्जुन एक विलेन 2 के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। मगर उससे पहले वो अपना जन्मदिन अच्छे से मनाना चाहते थे। इसके लिए वह पेरिस गए हैं जहां वह एक हफ्ता रहेंगे।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘अर्जुन जानते हैं कि वह अगले कुछ महीनों तक छुट्टी नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनके बहुत सारे वर्क कमिटमेंट्स हैं। इसलिए वह छुट्टियों पर जाना चाहते थे।’ एयरपोर्ट से मलाइका और अर्जुन का एक विडियो वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने यहां तक पूछ लिया कि शादी कब है.
ये भी पढ़ें :-
पिता बनने की सबसे सही आयु है ये जानिये
ये 5 ऐक्ट्रिस है बोल्ड सीन देने में माहिर इस वेब सीरीज में किया धमाल
ये दवा लेने के कारण कम होता है vitamin B12 जानिये क्या है वो दवा