Health Benefits : अच्छे स्वास्थ्य का संबंध डाइटिंग, व्यायाम और योग से है। बात जब सेहत की आती है तो हर कोई चाहता है कि किसी भी तरह की कोई बीमारी उन्हें घेर न ले। पूरी तरह से फिट और स्वस्थ रहने के लिए कई लोग खाली पेट बादाम खाना पसंद करते हैं। वहीं मूंगफली को आमतौर पर शाम के नाश्ते के तौर पर पसंद किया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बादाम और मूंगफली दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इन दोनों चीजों में बराबर पोषक तत्व होते हैं। मूंगफली और बादाम में बहुत ही कम अंतर होता है। इन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है और कौन सा नहीं, आइए जानते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली
मूंगफली में विटामिन बी, थायमिन, विटामिन बी6, बी9 समेत मिनरल्स, न्यूट्रीशन के सारे गुण होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी है।
जानिए मूंगफली के फायदे
1. मूंगफली टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करती है।
2. मूंगफली शरीर की सूजन को कम करती है।
3. मुठ्ठीभर मूंगफली खाने से पाचन क्रिया तेज होती है।
4. मूंगफली कैंसर के खतरे को कम करती है।
5. मूंगफली ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है।
मूंगफली और बादाम दोनों खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। दोनों का संतुलित मात्रा में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर बादाम
बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, कॉपर, फॉस्फोरस के साथ मैग्नीशियम भी होता है।
जानिए बादाम के फायदे
1. वजन बढ़ाना हो या घटाना, बादाम का सेवन दोनों तरह से किया जा सकता है।
2. बादाम खाने से हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह का खतरा कम होता है।
3. बादाम खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
4. बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।
5. बादाम बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को दूर करता है।
ये भी देखें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.