Health news : अर्जुन के पेड़ में कई औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल, पत्ते और जड़ों के साथ फल का उपयोग भी कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। स्वाद में कसैला अर्जुन का फल दांतों, हड्डियों और स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इतना ही नहीं अर्जुन के फल हेट से स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं होता है।
त्वचा के लिए लाभकारी
अर्जुन का फल त्वचा की झुर्रियों, दाग-धब्बों और मुहांसों से निजात दिलाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर करता है। इसके लिए अर्जुन के फल के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अर्जुन के फल को खाया भी जा सकता है।
हड्डियां मजबूत करे
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अर्जुन के फल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। हड्डी टूटने पर भी अर्जुन के फल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद तत्व हड्डी को जल्दी जोड़ने में मदद करते हैं।
मुंह की दुर्गंध दूर करे
अर्जुन का फल मुंह की दुर्गंध, दांतों की कैविटी, मसूड़ों की समस्या, दांतों में दर्द, दांतों से खून आना और दांतों के संक्रमण को दूर करने में उपयोगी होता है। इतना ही नहीं यह मुंह के अल्सर को भी ठीक करने में सहायक हो सकता है।
मूत्रमार्ग की समस्या दूर करे
कई लोगों को पेशाब में रुकावट की समस्या होती है। ऐसे में अर्जुन के फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेशाब में रुकावट की समस्या दूर होती है।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.