सोआ के बीज़ इन बीमारियों के लिए बहुत मुफीद
दोस्तों सोआ के बीज कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। यह एक जड़ी बूटी है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सोआ की पत्तियों और बीजों का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सोआ के बीज पाचन क्रिया में सुधार करते साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. सीएम पांडेय के अनुसार सोआ के बीजों की तासीर बहुत गर्म होती है, इसलिए वात और कफ प्रकृति के लोगों के लिए ये बीज फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही गर्भधारण की कोशिश करने वाली महिलाओं को सोआ के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
पाचन में भी लाए सुधार
सोआ के बीच बीज गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। सोआ के बीज में मौजूद तत्व मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते है। सोआ आंतों की सफाई भी करता है।
हड्डियां करे मजबूत
सोआ के बीज में कैल्शियम भरपूर होता है, ऐसे में यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। डिल के बीज हड्डियों की हानि और हड्डी खनिज घनत्व के नुकसान को बचाते हैं।
डायरिया में दवा का काम
सोआ के बीजों में फ्लेवोनोइड्स और मोनोटेरपीन होते हैं, ये दोनों शक्तिशाली ऐंटी बैक्टीरियल एजेंट के रूप में काम करते हैं। सोआ के बीज प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाकर डायरिया से छुटकारा दिलाता है।
अनिद्रा की परेशानी दूर करे
सोआ के बीजों में विटामिन बी होता है, जो शरीर को आराम देता है और नींद में मदद करता है। आपको देर रात तक नींद नहीं आती है, तो आप सोआ के बीजों का उपयोग कर सकते हैं।
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा
सोआ के बीज सांसों की बदबू या दुर्गंध को दूर करने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। सोआ के बीज खट्टी डकार, मतली, उल्टी की समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के लिये मुफीद
सोआ के बीजों से आप अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप सोआ और मेथी के बीजों का पाउडर बना लें। इसे दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ लें। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलेगी।
Disclaimer :- इस आर्टिकल में बताये गये तरीक़ों व दावों की factzones.com पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में बताया गया है. इस तरह के किसी भी उपचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें :
केले का पत्ता immunity कैसे कर्ता है बूस्ट.
काली मिर्च और लौंग के होते हैं हजारों फ़ायदे
अंजीर और अखरोट खाने के होते हैं हजारों फ़ायदे
Sdm full form || SDM कौन होता है