Know About Draupadi Murmu : हमारे देश के 15 वें राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. और उन्होंने विपक्ष के एक बड़े नेता यशवंत सिन्हा को हराया है। अब पूरी तरीके से तय हो चुका है कि हाल ही में मौजूद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद द्रौपदी मुर्मू जो की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने वाली हैं. जो कि जल्द ही राष्ट्रपति की शपथ ले लेगी तो चलिए हम आप को उनके बारे में कुछ जानकारी देते हैं.
द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानिए
इस आदिवासी महिला का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव हुआ था. और द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू बताया जाता है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी जाति जिसे संथाल कहते हैं से ताल्लुक रखती हैं।
द्रौपदी मुर्मू की पढ़ाई
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के गांव उपरबेड़ा में मौजूद एक छोटे से स्कूल में कक्षा सातवीं तक की पढ़ाई पूरी की थी दोस्तों आज स्कूल में बच्चों ने खूब जश्न मनाया और दीदी बेस्ट ऑफ लक के नारे भी जोर जोर से लगाए.
आगे की पढ़ाई के लिए द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में एक बड़े स्कूल में शिक्षक के रूप में काम किया और उसी के साथ साथ अपनी पढ़ाई को भी पूरा किया। और इसके बाद दोस्तों 1997 में द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर लिया।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
दोस्तों राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है. और द्रौपदी मुर्मू भारी वोटों से जीत चुकी है. और खबर यह आ रही है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको बधाई देने के लिए जा रहे हैं. आपको जानकारी होना चाहिए कि राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी जिस में NDA के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को कैंडिडेट बनाया गया था जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी थे. और दोस्तों देश को गुरुवार के दिन यह पता चल गया कि हमारा 15 वां और नया राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू बनने वाली है.
ये भी पढ़ें
- Ghar baithe online paise kaise kamaye mobile se ( 100% सही 20+ तरीके जानिये) .
- TVS INSURANCE वाहन बीमा की पूरी जानकारी, TVS INSURANCE claim process and benefits.
- UWatchFree download HD movies and watch high quality tv serials free.
- Video dekh kar paise kaise kamaye | Best Top 7 Online earning App (100% Working).
- Percentage Kaise Nikale | सिर्फ 1 मिनट में प्रतिशत निकलने के तरीके.