HomeTechnology5G launch : 5g के प्लान होंगे बेहद सस्ते मुकेश अंबानी ने...

5G launch : 5g के प्लान होंगे बेहद सस्ते मुकेश अंबानी ने दी कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी.

Jio 5G Launch in India: इस बात का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है कि भारत में कब और किन शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की जाएगी, इसके प्लान्स की कीमत कितनी होगी। मोदी (पीएम नरेंद्र मोदी) ने 5जी सेवाओं की शुरुआत की है। 5जी लॉन्च इवेंट में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया भी अपने 5जी नेटवर्क का डेमो देने जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रदर्शनी में Jio के मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि Jio 5G प्लान की कीमत कितनी हो सकती है और इसे देश के कोने-कोने में कब लॉन्च किया जाएगा.

ezgif.com gif maker 78

भारत में लॉन्च हुआ 5G नेटवर्क

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज यानी 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत में 5जी सेवाओं की घोषणा की है. यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण पर किया गया है और यह चार दिन तक चलने वाला कार्यक्रम है। यूजर्स दिवाली से 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मुकेश अंबानी ने Jio 5G की लॉन्चिंग से जुड़ी यह जानकारी दी

इस इवेंट के दौरान रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो 5जी की कीमत और लॉन्चिंग से जुड़ी कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि कंपनी का दावा देश की जनता से वादा है कि दिसंबर 2023 तक जियो का 5जी नेटवर्क भारत के कोने-कोने में पहुंच जाएगा। 5जी सर्विस सबसे पहले मेट्रो शहरों में जारी की जाएगी और 4जी से दस गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। सबसे पहले यह सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में जारी की जाएगी।

Jio 5G प्लान होंगे बहुत सस्ते!

मुकेश अंबानी ने लॉन्चिंग डिटेल्स के साथ-साथ कीमत को लेकर भी खुलासा किया है। सटीक कीमत तो नहीं बताई गई है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि Jio 5G के प्लान महंगे नहीं होंगे। बताया गया है कि अच्छी स्पीड से चलने वाले इस 5जी नेटवर्क के प्लान किफायती होंगे और इतने सस्ते होंगे जितना किसी और ने पेश नहीं किया होगा।

ये भी देखें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments